मतलुपुर जैनपुर गांव में फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता

*गुंडई के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का सख्त एक्शन, फायरिंग का आरोपी दबोचा*

*सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी आरोपी की फायरिंग की वीडियो*

*बच्चों के झगड़े में परिजनों के Involment ने बढ़ाया विवाद*

*घटना से चंद घंटों में किया गिरफ्तार*

घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, खोका कारतूस व जिन्दा कारतूस बरामद

HARIDWAR: कल वादी अजरम पुत्र कय्यूम निवासी ग्राम जैनपुर खुर्द थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार द्वारा गांव के ही गुलशेर आदि द्वारा वादी के घर में घुसकर वादी व उसके पुत्र तथा परिजनो के साथ गाली गलोच, मारपीट कर जान से मारने की नियत से फायर करने के सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया।

घटना की गम्भीरता को देखते हुये SSP हरिद्वार द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

गठित पुलिस टीमो द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तगणों की धरपकड /गिरफ्तारी हेतु अभियुक्तो के सम्भावित ठिकानों पर लगातार निगरानी व दबिश देकर घटना में सलिप्त अभियुक्त गुलशेर को दिनांक 04.08.2025 को घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तंमचें व जिन्दा कारतूस/खोका कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना में सलिप्त अन्य अभियुक्तों की तलाश लगातार जारी है ।

*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0-798/25 धारा- 190/191(2)/191(3)/115(2)/109/351(2)/352 बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1-गुलशेर पुत्र परवश ग्राम जैनपुर खुर्द थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

*अभियुक्त से बरामद माल*
01 अदद तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस व 1 खोका कारतूस 315 बोर अभियुक्त