
*विकासनगर क्षेत्र में हुई वृद्ध महिला की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटना को अंजाम देने वाले मृतका के पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*नशे के लिये पैसों की मांग को लेकर अभियुक्त का अपनी मां से हुआ था विवाद*
*विवाद के दौरान अभियुक्त द्वारा पाटल से वार कर वृद्ध महिला की करी थी हत्या*
*घटना को दुघर्टना का रूप देने के लिये हत्या के बाद घर में लगा दी थी आग*
*घटना के बाद अभियुक्त घर मे रखी नगदी चोरी कर हो गया था फरार*
*अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त पाटल को किया बरामद*
*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है*
DEHRADUN: संजय सिंह राणा पुत्र श्री अजमेर सिंह निवासी रामबाग हरबर्टपुर, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून ने तीन अगस्त को कोतवाली विकासनगर पर आकर लिखित तहरीर दी कि दो अगस्त की प्रातः वह अपनी ड्यूटी पर आसन बैराज पर गये थे, इस दौरान उनके पडोसियों द्वारा उन्हें उनके घर में आग लगने की सूचना दी गई, सूचना पर जब वह अपने घर पहुंचे तो घर पर उनकी पत्नी जली हुई हालात में मृत अवस्था में पडी थी तथा उनका बेटा मनमोहन सिंह, जो उनके साथ ही रहता था तथा नशे का आदी था, वह घर से फरार था। उनके पुत्र द्वारा अक्सर अपने नशे के लिये अपनी मां से पैसों की मांग करते हुए लडाई-झगडा किया जाता था। उन्हें पूर्ण अन्देशा है कि उनके पुत्र द्वारा ही उनकी पत्नी की हत्या कर कमरे में आग लगाई गई है।
विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर कल अभियुक्त मनमोहन सिंह को कुल्हाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना के बाद घर से चोरी की गई नगदी बरामद हुई।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी व आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। अपने नशे के पूर्ति के लिये अभियुक्त द्वारा अक्सर अपनी मां से पैसों की मांग की जाती थी, घटना के दिन भी अभियुक्त द्वारा अपनी मां से नशे के लिये पैसों की मांग की गई थी, परन्तु उसकी मां द्वारा उसे पैसे देने से इंकार करते हुए घर से बाहर नहीं जाने दिया, जिस पर आवेश में आकर अभियुक्त द्वारा पहले पाटल से अपनी मां की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी तथा उसके बाद शव को गद्दे में लपेटकर कमरे में आग लगा दी। घटना के बाद अभियुक्त घर की अलमारी में रखे 30 हजार रू0 तथा एक बैग में अपने कपडे लेकर अपनी मोटर साइकिल पल्सर संख्या: यू0के0-16-ई-7439 से मौके से फरार हो गया। घटना में प्रयुक्त पाटल को अभियुक्त द्वारा भागते समय ढालीपुर के पास फेंक दिया था। जिसे अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया।