वी0वी0आई0पी0 कार्यक्रम के दौरान त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश – Bhilangana Express

वी0वी0आई0पी0 कार्यक्रम के दौरान त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

*प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण एवं प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना ,अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) द्वारा ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों को किया ब्रीफ*

*वी0वी0आई0पी0 कार्यक्रम के दौरान त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश*

*ब्रीफिंग में वीवीआईपी कार्यक्रम से जुड़े अन्य जनपदों के अधिकारियों द्वारा वी०सी० के माध्यम से किया गया प्रतिभाग*

Dehradun : कल से प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण एवं प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद देहरादून, हरिद्वार में ड्यूटी में नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों की अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना द्वारा आज दिनाँक 01/11/2025 को पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम हेतु किये गये सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुए वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य में सभी अधिकारियों को सजग एवं सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) द्वारा ऑनलाइन ब्रीफिंग में जुड़कर समस्त प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान एडीजी इंटेलिजेंस महोदय द्वारा सभी प्रभारी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने साथ सादे व वर्दी में लगने वाले समस्त पुलिस बल की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चैक करते हुए उन्हें ड्यूटी के सम्बन्ध में भली- भांति ब्रीफ कर लें तथा इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण अपने ड्यूटी स्थल को छोडकर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हों।

वीवीआईपी रुट प्रभारी को निर्देशित किया कि वीवीआईपी कार्यक्रम से पूर्व ही सम्पूर्ण रुट व्यवस्था का भली प्रकार निरीक्षण कर इस बात को सुनिश्चित कर लें कि वीवीआईपी रुट पर किसी प्रकार की निर्माण सामग्री न पड़ी हो। इसके अतिरिक्त सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वीवीआईपी प्रवास स्थल, कार्यक्रम स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्र में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा, इस दौरान किसी को भी उक्त क्षेत्र में ड्रोन उडाने की अनुमति नहीं होगी।

सुरक्षा की दृष्टि से वीवीआईपी प्रवास स्थल व कार्यक्रम स्थल के आस-पास के क्षेत्रों में सदिंग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु चैकिंग सुनिश्चित की जाये, साथ ही वी0वी0आई0पी0 रूट तथा मुख्य कार्यक्रम स्थल के आस-पास स्थिति ऊंचे भवनो, पानी की टंकियो आदि स्थानो की बी0डी0एस0 तथा डॉग स्कवॉड टीम से सघन चैकिंग कराते हुए उक्त स्थानों पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाये।

उक्त ब्रीफिंग में जनपद हरिद्वार में वीवीआईपी ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।