
तंत्र-मंत्र/ जादू टोने के लिए किया जा रहा था बच्चे का अपहरण, हरिद्वार पुलिस की तत्काल कार्यवाही से किया गया बच्चे को अभियुक्त सहित रिकवर
बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामले में दो आरोपियों की संलिप्तता भी आयी सामने, जोर शोर से तलाश में जुटी पुलिस
बच्चे की सकुशल बरामदगी पर लगा बधाईयों का अंबार, जनता ने जताया आभार
कल भगतोवाली झबरेड़ा निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली झबरेडा में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनका तीन वर्षीय बच्चा शादी के दौरान अचानक गायब हो गया है और काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिल रहा है।
मामले का पता चलते ही एसएसपी नवनीत सिंह ने टीम गठित करते हुए बच्चे की जल्द सकुशल तलाश के निर्देश जारी करते हुए टीम गठित की।
गठित पुलिस टीम ने अपह्रत बच्चे की बरामदगी के लिए विभिन्न माध्यम से प्रयास कर कॉल डिटेल/ लोकेशन जुटाने के साथ ही मुखबिर तंत्र की सहायता से आज एक संदिग्ध गरजा उर्फ गजे को पकड़ उस से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपहरण की बात स्वीकारते हुए अपने दो अन्य साथी का नाम बताया।
बालक की बरामदगी हेतू प्रकाश मे आये अन्य आरोपियों की तलाश मे पुलिस टीम सकरपुर गांव से पुरकाजी रोड एलबीएस भट्टे के पास पहुंची तो एक व्यक्ति बच्चे को लेकर खडा दिखा। पुलिस टीम को देखकर वह व्यक्ति बालक को छोडकर मौके से भाग गया। बच्चे को सकुशल बरामद कर वापस हरिद्वार लाया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*पकड़ा गया आरोपित-*
गरजा उर्फ गजे पुत्र मक्कू सिंह निवासी सकरपुर जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0