सामूहिक प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करने का दिया संदेश

DEHRADUN: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश दिया गया।

इस अवसर पर श्रीमती राजेश्वरी सोमवाल ने सभी प्रतिभागियों और मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया और एकल प्रयोग प्लास्टिक कैरी बैग के विकल्प के रूप में जूट के एवं अन्य प्रकार के इको फ्रेंडली बैग का उपयोग करने का सुझाव देते हुए इसके लाभों को साझा किया।

उन्होंने कहा कि हमें सामूहिक प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करना है  यह हमें केवल अपने शहर जनपद तक ही सीमित नहीं रहना है अभी तो संपूर्ण भारत में इसकी अलग जगनी है हमारी कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग नहीं होता है जैसे मॉल और कुछ विक्रेता इनका उपयोग नहीं करते हैं वह सरकार द्वारा सुझाई गई डिग्रेडेबल कैरी बैग का ही उपयोग करते हैं।और जो लोग इसके बावजूद भी एकल प्रयोग प्लास्टिक का उपयोग करेंगे, उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अपने-अपने क्षेत्र से इस जन जागरूकता को सफल बनाने का आग्रह किया।

इस मौके पर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की प्रेरणादायी उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से वार्ड के सोहन सिंह रौतेला जी, नवीन चंद्र सेमवाल, अटल , बीणा सेमवाल , रुचि कोटनाला ,योग गुरू संगीता और मंजू सेमवाल समेत कई पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।
अंत में सभी उपस्थित गणमान्य एवं प्रतिभागियों को बैग वितरित किए गए ।