
शिकंजे में आये अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 02 सदस्य ।*
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 05 घटनाओ का दून पुलिस ने किया सफल अनावरण
घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 02 सदस्यों को किया गिरफ्तार
अभियुक्तों के कब्जे से घटनाओं में चोरी किया गया लगभग 40 लाख रू0 मूल्य का माल तथा 03 लाख 90 हजार रू0 नगद बरामद
अभियुक्त दिन में बंद मकानों की रैकी कर रात में दिया करते थे चोरी की घटनाओं को अंजाम
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं के पंजीकृत हैं कई अभियोग
थाना सेलाकुई पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर 22 जून को पुलिस टीम को चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्तों के पुन: किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से सेलाकुई क्षेत्र में आने की सूचना मुखबिर के माध्यम से प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध ग्लैमर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-एए-2277 पर सवार 02 अभियुक्तों 01: विकास 02: सुमित कुमार को रोक कर चैक किया गया तो बाइक सवार अभियुक्तों से आलानकब बरामद हुआ जिनसे सख्ती से पूछताछ के दौरान उनके द्वारा सेलाकुई क्षेत्र में कई बंद घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
अभियुक्तों की निशानदेही पर उनके शकंरपुर, सहसपुर स्थित किराये के कमरे से अलग-अलग घटनाओं में चोरी किया गया लगभग 40 लाख रू0 मूल्य का माल तथा 03 लाख 90 हजार रू0 नगद बरामद किये गया। घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मोटर साइकिल को सीज किया गया। अभियुक्त विकास द्वारा चोरी के सामान को बेचकर कमाए गए 2 लाख 50 हज़ार रुपए को अपने बैंक खाते में डालना पाए जाने पर उसके बैंक खाते को फ्रिज कराया गया।
अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दिहाडी मजदूरी का काम करते हैं, जिससे उनका मुशकिल से ही गुजारा चल पाता था। इस कारण उनके द्वारा योजना बनाई गई जिसके अनुसार वे दिन में काम की तलाश के बहाने बंद घरों की रैकी करते थे। उन्हें इस बात का अंदाजा था कि वर्तमान में गर्मी की छुट्टियों के कारण कई परिवार अपने घरों में ताला लगाकर बाहर घूमने गये होंगे। जिस कारण वे दिन में ऐसे मकानों को रैकी कर चिन्हित करते थे तथा रात्रि में अंधेरे तथा भवन स्वामियों के वहां न होने का फायदा उठाते हुए चोरी की घटनाओं को अजांम देकर वहां से फरार हो जाते थे।
अभियुक्त शंकरपुर सहसपुर स्थित एक किराये के मकान में रह रहे थे तथा चोरी की घटना मे मिलने वाला सामान भी अभियुक्तों द्वारा उसी किराये के कमरे में छिपाया गया था। जिसमें से अभियुक्त थोडा-थोडा सामान बेचकर अपना खर्चा चला रहे थे। अभियुक्तों द्वारा सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत चोरी की 05 अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आज भी दोनो अभियुक्त पुन: किसी चोरी की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से आये थे तथा पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनो गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में कई बार जेल जा चुके हैं तथा चोरी की घटनाओं में अभियुक्तों के एक अन्य साथी का भी सम्मिलित होना प्रकाश में आया है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
*घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस टीम को 2500 रुपये के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया गया।*
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- विकास पुत्र नाथी राम नि0 झीवर हेडी जयन्तीपुर थाना बिहारी गढ सहारनपुर उम्र 21,
2- सुमित कुमार पुत्र स्व0 श्री धर्मसिह नि0 ग्राम हुसैनमलिकपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर उम्र 27 वर्ष
*बरामद माल*
01: अलग-अलग घटनाओं में चोरी किया गया माल अनुमानित मूल्य लगभग 40 लाख रू0
02: 03 लाख 90 हजार रुपये नकद
03: घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-एए-2277
04: अभियुक्त विकास के बैंक खाते में चोरी का सामान बेचकर कमाए गए 02 लाख 50 हजार रूपये जमा होना पाया जाने पर अभियुक्त के खाते में धनराशि को फ्रिज कराया गया।