
जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने जागरों से माहौल पूर्णतया भक्ति मय कर दिया।
देहरादून। राजधानी के प्रसिद्ध माँ कालिंंका देव डोली मंदिर में शुक्रवार को आठवाँ वार्षिक उत्सव बड़े श्रद्धाभाव और पारंपरिक जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया। आयोजन में आराधना, भजन-कीर्तन, विशेष जागरण और प्रसाद वितरण सहित विविध धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए।डॉ. भरतवाण ने अपने मधुर और भावपूर्ण जागरों से कार्यक्रम का वैभव बढ़ाया और श्रद्धालुओं ने उनकी प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया।
स्थानीय श्रद्धालुओं ने आयोजन की स्तुति करते हुए कहा कि यह पर्व समुदाय में एकता और सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखने का माध्यम है। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रीतम भरतवाण की प्रस्तुति ने विशेष रूप से युवाओं को भी कार्यक्रम से जोड़ा।
माँ कालिंंका देव डोली मंदिर का यह वार्षिक उत्सव पिछले आठ वर्षों से नियमित रूप से मनाया जा रहा है और क्षेत्रीय लोक-धार्मिक परंपराओं को निभाने का एक प्रमुख अवसर बन चुका है।