HR नंबर की कार से VIP बन कर मचाया उत्पात, उतारी पुलिस ने खुमारी

*VIP बनकर माल रोड पर अपने प्राइवेट वाहन में हूटर बजाते हुए आमजन पर रौब झाड़ने वालो की पुलिस ने निकाली हेकड़ी*

*वाहन को किया किया सीज*

आज कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा माल रोड क्षेत्र में चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पाया कि वाहन संख्या HR 51 AZ 0050 (TOYOTA), में बिना किसी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के अवैध रूप से हूटर लगा हुआ था, जिसका बार-बार अनावश्यक रूप से प्रयोग कर वाहन चालक स्वयं को वीआईपी दर्शाने का प्रयास कर रहा था। प्राइवेट वाहन में अवैध रूप से हूटर का प्रयोग मोटर वाहन अधिनियम एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन पाए जाने पर मसूरी पुलिस द्वारा तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

*विवरण सीज वाहन :* वाहन संख्या – HR 51 AZ 0050 (TOYOTA), सफेद रंग

SSP देहरादून परमेंद्र डोभाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी वाहन में अवैध रूप से हूटर, फ्लैश लाइट अथवा अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित एवं नियम सम्मत यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।