छुट्टी की संभावना पर लगा विराम, पूर्व में स्कूल समय से चंद घंटे पहले भी पारित हुए आदेश

मौसम विभाग द्वारा कल 21 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी करने के कारण स्कूलों में अवकाश के आसार दिखने लगे थे और शाम ढलने के साथ ही छात्रों में अवकाश को लेकर उत्सुकता सोशल मीडिया पर भी नजर आने लगी।।
खास तौर से राजधानी देहरादून में छुट्टी से संबंधित फर्जी पत्र जारी होने लगे जिसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही हालांकि रात लगभग 10:00 बजे तक जिलाधिकारी कार्यालय या फिर दूसरे संबंधित विभागों की ओर से अवकाश की कोई घोषणा नहीं की गई, बल्कि साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया की जो पत्र सोशल मीडिया पर डाला जा रहा है वह पूरी तरह से फर्जी है और विद्यालय में अवकाश नहीं रहेगा।
रात्रि 10:00 बजे तक यह स्पष्ट था कि अगले दिन विद्यालय में नियमित पठन-पाठन का कार्य होगा।
हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा रहा है कि पूर्व में भी जिला प्रशासन द्वारा देर रात्रि या फिर अगले दिन स्कूल खुलने से चंद घंटे पहले ही अवकाश की घोषणा भी की जा चुकी है, हालांकि इससे प्रशासन को काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी।

इन परिस्थितियों में छात्र और अभिभावक असमंजस की स्थिति में ही हैं।