उत्तराखंड में पर्यटन विकास के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात – Bhilangana Express

उत्तराखंड में पर्यटन विकास के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को बीजापुर गेस्ट हाउस स्थित राज्य अतिथि ग्रह में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में किये जा रहे कार्य से अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों से भी अवगत कराया।