
देवभूमि समृद्धि समिति द्वारा टिहरी पार्क मथुरा वाला में कल एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें जरूरतमंद बच्चों एवं महिलाओं को एकत्रित कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना तथा कुछ समस्याओं का समाधान परामर्श के आधार पर उनका निस्तारण किया गया किंतु कुछ बड़ी समस्याएं उनके द्वारा बताई गई जिनके समाधान हेतु उनको आश्वासन दिया गया जिनने रोजगार से संबंधित अधिक समस्याएं उनके द्वारा बताई गई।
आयोजन के दौरान बच्चों फल एवं को गिफ्ट दिए गए एवं महिलाओं को भी फल वितरित किए गए। महिलाओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह नजर आया। एक महिला के अनुसार उन्हें यह एहसास हो रहा था कि हम उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और उनका समाधान भी होगा।उधर देवभूमि समृद्धि समिति के सदस्यों में से श्रीमती रुचि कोटला रजनी भंडारी संगीता सेमवाल अंशु शर्मा नवल आदि ने उपस्थित होकर देवभूमि समृद्धि समिति के उद्देश्यों के बारे में बताया कि यह समिति पर्यावरण से संबंधित प्रतिबंधित एकल प्रयोग प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु कार्य करेगी और आप लोग भी इसमें अपनी भागीदारी प्रदान कर देवभूमि उत्तराखंड को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान प्रदान करेंगे।

साथ ही उत्तराखंड में बच्चों के कुपोषण को दूर करने के लिए उनके द्वारा अपनाई जा रही दिनचर्या में सुधार करने के लिए आवश्यक सुझाव प्रदान करती है साथ ही हम अपने शरीर में पोषक तत्वों की कमी को किस प्रकार से पूर्ण कर सकते हैं इसकी जानकारी प्रदान की गई. उत्तराखंड के अनाजों में मड़वा रागी गहत की दाल, राजमा चोली आदि की जानकारी दी गई जो हमारी सेहत को बनाए रखने में आवश्यक तत्व हैं वह उनमें निहित है हमें इनका प्रयोग कर तमाम आवश्यक न्यूट्रिशन को अपनाना चाहिए। पहाड़ की जड़ी बूटियां का सेवन करने वाली गाय, भैंस, बकरी आदि का दूध तथा दूध से बनने वाली तमाम वस्तुओं का हमें उपयोग करना चाहिए। सभी उपस्थित माता और बच्चों ने ध्यान पूर्वक समस्त जानकारियां सुनी और इन्हें अपनाने के लिए सहमत हुए, साथ ही जानना चाहा कि यह वस्तुएं हमें कहां से प्राप्त होगी.
इस प्रकार से देवभूमि समृद्धि समिति द्वारा सेवा ही संकल्प का कार्य किया गया।
एक महिला द्वारा पूछा गया कि हमें 5 वर्ष हो गए समूह बनाए हुए किंतु हमें इसका लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है हम किस प्रकार से सरकार से अपने समूह के लिए लाभ प्राप्त कर सकते है, जिस पर उन्हें समुचित जानकारी उपलब्ध कराई गई।