जन-समुदाय को एकल प्रयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभाव की दी जानकारी

आज देव भूमि समृद्धि समिति के तत्वावधान में जनपद टिहरी के जौनपुर खंड के गाऊँ थान में अध्यक्षा श्रीमती राजेश्वरी सेमवाल के द्वारा गांव को स्वच्छ रखने में अपना सक्रिय योगदान देने के उपलक्ष में ग्रामीण महिलाओं की मौजूदगी में श्रीमती मगना देवी को सम्मानित किया गया तथा उनके इस पहल को सभी को अपने जीवन इसे अपनाने की सलाह दी. ताकि आने वाली पीढ़ी कुछ सीख सकें तथा मौजूद जन-समुदाय को एकल प्रयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया और प्रयोग न करने हेतु बताया गया .इस अवसर पर गांव के सम्मानित गणमान्य व्यक्ति व महिलाएँ बच्चे उपस्थित रहे।