
देहरादून। चुनावी धांधली, मतदाता सूची में कथित हेराफेरी और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के विरोध में रविवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आईएसबीटी के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव वीरेंद्र पोखरियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा एवं पूर्व पार्षद रमेश कुमार ‘मंगू’ के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई गई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची की निष्पक्षता और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के मत और उसकी स्वतंत्र आवाज में निहित है। मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं से जुड़े सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों को सवाल पूछने, असहमति जताने और संवैधानिक संस्थाओं से जवाब मांगने का पूरा अधिकार है।
प्रदेश महासचिव वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है और चुनाव प्रक्रिया पर लोगों का विश्वास बनाए रखना बेहद जरूरी है। मतदाता सूची की निष्पक्षता तथा चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठ रहे सवालों का उचित समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को अनसुना नहीं किया जा सकता और प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का संवैधानिक अधिकार है।
प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस का यह प्रदर्शन देशभर में लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए चल रहे संघर्ष का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जब भी लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों पर सवाल खड़े होंगे, कांग्रेस जनता की आवाज बनकर संघर्ष करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई हर मंच पर लड़ी जाएगी और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवाज बुलंद की जाती रहेगी।
पूर्व पार्षद रमेश कुमार ‘मंगू’ ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाने वाले लोगों का संघर्ष देश की आने वाली पीढ़ियों याद रखेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिकों से SIR प्रक्रिया के विरोध में आयोजित प्रदर्शनों में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना अपराध नहीं, बल्कि नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। संविधान की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उठने वाली जनआवाज को दबाया नहीं जा सकता।
पुतला दहन कार्यक्रम में पुष्पा पंवार, पार्षद मुकीम, पार्षद एतात खान, पार्षद जाहिद अंसारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल शाह, सुलेमान अली, पूर्व पार्षद मोहन गुरुंग, अनिल थापा, हरेंद्र गुसाईं, सुभाष धस्माना, सलीम, मुकेश चौहान, विलियम, सन्नी कंसल, सिद्धार्थ वर्मा, वनाजिर खान, संजय थापा, मानवेन्द्र सिंह , अमन सिंह, हेमंत उप्रेती, मोहम्मद जमाल, सीताराम नौटियाल, देवेंद्र पाल सिंह, हेमंत उप्रेती,अयाजुद्दीन सिद्दीकी, गिरीश चंद सुन्द्रियाल, अमन, पीयूष गौड, वीरेंद्र नेगी, दिनेश चौहान, यशपाल धीमान, विशाल मौर्य, रामकिशन यादव, सुमन गुरुग़,आदर्श सूद, जमाल, नवीन, चंद्र बहादुर, ,डी.एस. छेत्री, पुनीत कुमार, चंदन सिंह और प्रदीप थापा, मोहम्मद फैसल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची की निष्पक्षता, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।