

STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट की बड़ी कार्रवाई*
किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹35 लाख मूल्य की 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार
झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखण्ड में ऊँचे दामों पर बेचने की फिराक में थे अभियुक्त
🔶 *STF द्वारा अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के सम्बन्ध में जुटाई जा रही है जानकारी।*
STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊँ यूनिट एवं कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना किच्छा क्षेत्र, जनपद ऊधमसिंह नगर में कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹35 लाख बताया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त उक्त अफीम झारखंड से खरीदकर लाए थे तथा इसे उत्तराखण्ड में ऊँचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।
STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर अफीम की आपूर्ति के स्रोतों तथा इसके वितरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. खलीक अहमद, पुत्र मोहम्मद हनीफ, निवासी आरिफपुर नवादा, थाना सिविल लाइन, बदायूँ, उत्तर प्रदेश।
2. जीतेन्द्र, पुत्र रमेश सिंह, निवासी शांति बिहार, हंस पब्लिक स्कूल के पास, थाना सुभाष नगर, बरेली, उत्तर प्रदेश।
*बरामदगी*
– 7 किलो 50 ग्राम किलोग्राम अवैध अफीम।
– अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹35 लाख।