
HARIDWAR: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार में आज शर्मनाक घटना हुई। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलित थे। इस दौरान हुई कहासुनी में कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने विवि कुलसचिव डॉ. सत्यदेव निगमलंकर को लात-घूंसों से पीट दिया। उन्हें जमीन पर गिरा दिया गया, इसके बाद भी उन्हें खूब पीटा गया। मामले की जानकारी पर प्रतिभा लूथरा पुलिस स्टेशन पहुंची और घटना में कार्रवाई की मांग की।
देर शाम कनखल पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें नियमित कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज पुत्र महेश भारद्वाज, महामंत्री नरेंद्र मलिक पुत्र जयपाल, ओमबीर सिंह पुत्र भूरा सिंह व उमाशंकर पुत्र भगवान दत्त शर्मा आदि शामिल हैं। इन सभी को गुरुकुल कांगड़ी विवि परिसर कनखल से ही गिरफ्तार किया गया।