स्पा सेन्टर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, महिला गिरफ्तार – Bhilangana Express

स्पा सेन्टर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, महिला गिरफ्तार

*सहस्त्रधारा रोड के पास स्थित स्पा सेन्टर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश*

*अनैतिक देह व्यापार के धंधे को संचालित कर रही महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*स्पा सेण्टर से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री व देह व्यापार से कमाए 3740/- रुपये नकद हुए बरामद*

*स्पा सेन्टर में ग्राहकों को स्पेशल सर्विस के नाम पर कराती थी अनैतिक देह व्यापार*

*गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के अंतर्गत दर्ज किया गया अभियोग*

एण्टी हयूमन टैªफिकिंग यूनिट टीम को मुखबिर के माध्यम से थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत टचवुड स्कूल, सहस्त्रधारा रोड के पास स्थित सनराइज स्पा अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई।

प्राप्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निर्देशो पर एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट जनपद देहरादून टीम व थाना रायपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सनराइज स्पा में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गयी, मौके पर पुलिस टीम को स्पा सेण्टर के एक कमरे में 01 महिला तथा 01 पुरुष आपत्ति जनक स्थिति में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री व नगदी बरामद हुई । जिस पर पुलिस द्वारा मौके से अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही महिला को गिरफ्तार किया गया। स्पा सेण्टर संचालक महिला के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार में लिप्त होने के संबंध में थाना रायपुर पर अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा: 3/4/5/7 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:*
1-वकिला पुत्री गुलाम रसूल निवासी मुस्कान होटल के पास आई0एस0बी0टी0 बंजारावाला कारगी देहरादून हाल निवासी लाल बहादुर शास्त्री मार्ग दून कालोनी माजरा देहरादून

*बरामदगी :*
1- आपत्तिजनक सामग्री
2- 3740/– रुपये नगद