सनराइज अकादमी के वार्षिक खेल दिवस में खिलाडिय़ों ने दिखाया हुनर – Bhilangana Express

सनराइज अकादमी के वार्षिक खेल दिवस में खिलाडिय़ों ने दिखाया हुनर

देहरादून के रायपुर स्थित ओ.एफ.डी. ग्राउंड में सनराइज अकादमी द्वारा वार्षिक खेल दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया, जिसमें सनराइज अकादमी मैनेजमेंट सोसाइटी, कॉलेज ऑफ एजुकेशन तथा लिबरल आर्ट्स एंड साइंस, डील कार्यालय के सामने, रायपुर रोड, देहरादून के विद्यार्थियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम में ओ.एफ.डी. देहरादून के प्रबंधक विकास वर्धन मुख्य अतिथि तथा अंतरराष्ट्रीय खेल व्यक्तित्व श्री रविंदर पाल सिंह मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में संस्थान की अध्यक्ष विदुषी निशंक एवं अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साथ ही संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पूजा पोखरियाल, डॉ. आर. एम. सक्सेना, प्राचार्या डॉ. पूनम शर्मा एवं समस्त फैकल्टी तथा श्रीमती नीतू तोमर ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।

बी.एड. बैच 2025–27 तथा उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अनेक पदक एवं ट्रॉफियाँ जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बी.एड. विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक कार्यक्रम ने समारोह में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किया।