*थाना पथरी*
*80 किलोग्राम गोमांस के साथ 02 तस्कर पथरी पुलिस ने दबोचे
*गोकशी में प्रयुक्त उपकरण एवं मोटरसाइकिल बरामद
*मोटरसाइकिल से गोमांस का परिवहन करते हुए दोगीवाला रोड स्थित ट्यूबवेल के पास से दबोचे गए दोनों
*कब्जे से 02 छुरियां, 01 कुल्हाड़ी, तराजू एवं बाट सहित अन्य उपकरण बरामद
हरिद्वार जनपद में गौकशी एवं गोमांस के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई किय जाने का दावा किया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पथरी के नेतृत्व में चौकी फेरूपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.11.2026 को दोगीवाला रोड स्थित ट्यूबवेल के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से गोमांस का परिवहन कर रहे 02 तस्करों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा तस्करों के कब्जे से करीब 80 किलोग्राम गोमांस, गोकशी एवं गोमांस की बिक्री में प्रयुक्त उपकरण तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा जंगल के सुनसान इलाकों में गोकशी कर गोमांस को बिक्री के लिए ले जाने की बात बताई गई। इस संबंध में थाना पथरी पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हरिद्वार पुलिस द्वारा गौकशी एवं इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
*नाम पता आरोपित*
1. इरफान पुत्र शराफत, निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार
2. खुर्शीद पुत्र असगर, निवासी ग्राम घिस्सुपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार