चरस की तस्करी में गिरफ्तार हुआ 62 साल का बुजुर्ग – Bhilangana Express

चरस की तस्करी में गिरफ्तार हुआ 62 साल का बुजुर्ग

नशे के सौदागरों के विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस का धर-पक्कड अभियान लगातार जारी

540 ग्राम अवैध चरस के साथ दिल्ली निवासी व्यक्ति गिरफ्तार

UTtarkashi: नशामुक्त देवभूमि, मिशन-2025 को सफल बनाने हेतु जनपद में अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है। कोतवाली उत्तरकाशी एवं एसओजी उत्तरकाशी की संयुक्त टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी करते हुये गत रात्रि में चैकिंग अभियान चलाते हुये स्थान कुटेटी देवी मन्दिर लम्बगांव रोड़ के पास से दिल्ली निवासी देवेन्द्र कुमार नामक व्यक्ति को 540 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।*

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर NDPS Act की धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ मे अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह खुद चरस का सेवन करता है। कभी-कभी पैसों की जरुरत पडने पर वह उसको बेचता भी है। सस्ते दामों में चरस खरीदने के लिए वह पहाडी इलाकों में आता है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी खंगाली जा रही है। अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
देवेन्द्र कुमार शर्मा पुत्र कन्हैया लाल शर्मा निवासी बी0एफ0 92 दीप विहार सैक्टर 24 रोहिणी थाना बेगमपुर दिल्ली उम्र 62 वर्ष।

*बरामद माल-* 540 ग्राम अवैध चरस (कीमत करीब-5,5000 रु0)