ऋषिकेश में भी मिली जंगल में छुपा कर रखी कच्ची शराब – Bhilangana Express

ऋषिकेश में भी मिली जंगल में छुपा कर रखी कच्ची शराब

कच्ची शराब के विरुद्ध जंगल में कांबिंग करते हुए चलाया गया छापेमारी अभियान, अभियान में 40 लीटर कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

Dehradun: हरिद्वार के जहरीली शराब प्रकरण के बाद उत्तराखंड में कच्ची शराब का अवैध कारोबार रोकने के लिए पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी दिशा में आज ऋषिकेश पुलिस ने जंगलों में छापा मारकर भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जंगलों में छुपा कर रखी गई शराब मिलने के बाद पुलिस तंत्र भी सक्रिय हो गया है।

ऋषिकेश पुलिस के द्वारा थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीमें गठित कर कोतवाली ऋषिकेश की सीमाओं पर व शहर में मुख्यतः स्थानों को चिन्हित कर चैकिंग अभियान चलाया जिसके बाद क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री/तस्करी वाले संभावित स्थानों को चिन्हित कर, टीमे गठित बनाते हुए रुषा फार्म व मनसा देवी में तथा जंगलों में कांबिंग करते हुए छापेमारी अभियान चलाया गया जहां छापामारी के दौरान जंगल में छुपा कर रखी गई 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को मनसा देवी गुमानीवाला से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी का अवैध शराब बेचने का पुराना रिकॉर्ड भी है।

*नाम पता अभियुक्त*-
1- सुच्चा सिंह पुत्र पूरण सिंह निवासी ग्राम मनसा देवी गुमानीवाला ऋषिकेश देहरादून