लाखों का चूना लगाकर हो गया था फरार, गिफ्तारी पर 50 हजार का इनाम था घोषित – Bhilangana Express

लाखों का चूना लगाकर हो गया था फरार, गिफ्तारी पर 50 हजार का इनाम था घोषित

एसटीएफ व कोतवाली रामनगर पुलिस ने 50000/रु. के कुख्यात इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अभियुक्त कई लोगों पर लाखों का चूना लगाकर हो गया था, फरार पुलिस ने गिफ्तारी पर 50 हजार का इनाम किया था घोषित

Ramnagar: एसटीएफ व कोतवाली रामनगर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 4-05-2023 की रात्रि एक ज्वांइट ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें रिचा फैक्ट्री काशीपुर रोड के ,रामनगर के पास से 50,000/ रु. के ईनामी अपराधी जयप्रकाश डंडरियाल* निवासी सल्ट ,अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ईनामी अभियुक्त कोतवाली रामनगर से 420 आई.पी.सी के अन्तर्गत पंजीकृत अभियो में पिछले वर्ष से फरार चल रहा था।
गिरफ्तार इनामी अपराधी के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में मु.अ.सं. 510/2021 धारा 420 भा.द.वि. दर्ज हुआ था, जिसमें वह लगातार फरार चल रहा था। इसके द्वारा मुकदमा वादी श्री प्रदीप कुमार नि0 पीरुमद्वारा , रामनगर की जमीन को बेईमानी व धोखाधड़ी से बेच कर ळाखो रुपये का फ्राड किया गया था।
पकड़े गए शातिर अभियुक्त द्वारा स्थानीय कई लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई है जिसमें इसके विरुद्ध भिन्न-भिन्न न्यायालयों में भी मामले दर्ज हैं इसके अलावा इस अपराधी के विरुद्ध थाना रामनगर में कई मुकदमें धोखाधड़ी के दर्ज हैं।
इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक कुमांयूँ परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा ₹50000 का इनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तार इनामी ने पूछने पर बताया कि फरारी के दौरान वह रामनगर से भागकर देहरादून,दिल्ली, रामनगर इत्यादि जगहो में पुलिस से छिपकर रहा।

*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
*1.* जयप्रकाश डन्डरियाल पुत्र ईश्वरी प्रसाद डन्डरियाल निवासी ग्राम घटबगढ़ थाना सल्ट, जनपद अल्मोड़ा। उम्र 55 वर्ष।