फरार अभियुक्त को थाना रामनगर पुलिस ने साईबर सैल की मदद से पटियाला (पंजाब) से किया गिरफ्तार
Haldwani: दिनांक सूचना 18.01.2022 को वादी रमेश कम्बोज* निवासी छोई रामनगर के द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि थी उनके साथ कनाडा विदेश भेजने के नाम पर 53 लाख की ठगी की गयी थी।
जिस सम्बन्ध में कोतवाली रामनगर पर मु0 एफआईआर नं0- 23/22 धारा 420,419,467,468,471,120बी भादवि पंजीकृत किया गया। तथा पूर्व में पंजीकृत अभियोग में 03 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
अभियोग में फरार चल रहे अभियुक्त अमरजीत को तत्काल गिरफ्तार किए जाने हेतु अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गयी।
पुलिस टीम रामनगर द्वारा साइबर सैल हल्दवानी की मदद से उक्त मुकदमे में फरार अभियुक्त अमरजीत सिहं पुत्र मान सिहं नि0 ग्रा0- होठिया त0- खंडूर साहिब तरनतारण पंजाब को राजपुरा पटियाला पंजाब से गिरफ्तार किया गया।