घटना में प्रयुक्त 02 स्विफ्ट कार, लगभग ढाई लाख कीमती ज्वैलरी बरामद
ग्राहक बन ज्वैलरी शॉप में चोरी की घटना को दिनदहाड़े दिया था अंजाम
आरोपियों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई ऐसी घटनाओं को दिया था अंजाम
शादी समारोह में व घूमने के बहाने देते थे चोरी की घटना को अंजाम
Haridwar: दिनांक 02/05/23 को आशा सपरा निवासी सर्वप्रिय बिहार हाल निवासी थाना कनखल हरिद्वार द्वारा उनके ज्वैलरी शोरूम में ग्राहक बन कर आए कुछ अज्ञात चोरों द्वारा दिनदहाड़े ज्वैलरी चोरी की घटना को अंजाम देने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था।
हरिद्वार कनखल पुलिस द्वारा बैरागी कैम्प घुड़सवार पुलिस लाईन के पास से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर गिरोह के 03 अभियुक्तों को चोरी की ज्वैलरी व घटना में प्रयुक्त 02 स्विफ्ट कार समेत दबोचा गया, फरार 02 महिला अभियुक्तताओं की तलाश जारी है।
उक्त गिरोह शादी समारोह आदि में घूमने के बहाने जाते हैं, वहां लोगों में किसी ना किसी बहाने से घुल मिल जाते हैं और पलक झपकते ही इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे देते हैं।
उक्त गिरोह द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस प्रकार की लगभग 18 वारदात करने की घटनाओं को कबूला गया है। जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी एकत्रित की जा रही है।
*बरामदगी का विवरणः*-
1– एक नोज पिन
2- एक लोकेट
3- तीन जोडी कान की बाली
4- एक बाली
5- एक अंगूठी
6- चार कान को टॉप्स
7- एक जोडी कान की लटकन
8- घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार- 02
1 – स्वीफ्ट कार नम्बर UP14DD
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
*१* साजिद पुत्र सलीम निवासी सेक्टर 11 एच ब्लॉक केला देहात थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद उ0प्र0
*२* नाजिम पुत्र रहमान खां निवासी सेक्टर 11 एच ब्लॉक केला देहात थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद उ0प्र0
*३* मंसूर पुत्र शमसुद्दीम निवासी सेक्टर 11 एच ब्लॉक केला देहात थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद उ0प्र0
वांछित अभियुक्ता गण :-
*१* रुकसाना पत्नी जाहिद सेक्टर 11 एच ब्लॉक केला देहात थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद उ0प्र0
*२* लाली पत्नी शमशुद्दीन सेक्टर 11 एच ब्लॉक केला देहात थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद उ0 प्र0