Dehradun: उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।
उत्तराखंड राज्य आंदोलन की लड़ाई में सुशीला बलूनी का नाम काफी प्रमुखता से दिया जाता है और पूरे प्रदेश में ताई के नाम से पहचानी जाती थी। उनका निर्मल स्वभाव और हर किसी को ऐसे मिलना जैसे व्यक्तिगत रूप से जान पहचान रखती हो, उनके स्वभाव की एक खास विशेषता थी।
ताई के निधन से प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है खासतौर से आंदोलनकारियों में उनका नाम हमेशा आंदोलन के प्रथम पंक्ति के नेताओं के तौर पर लिया जाता है।