नाबालिक बालिका से दुष्कर्म, 12 घंटे के अन्दर गिरफ्तार – Bhilangana Express

नाबालिक बालिका से दुष्कर्म, 12 घंटे के अन्दर गिरफ्तार

नाबालिक बालिका से दुष्कर्म कर आरोपी को रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार
न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल*

Dehradun; दिनांक 11.05.23 को वादिनी ने थाना रायपुर मे एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि उनके घर लक्ष्मण प्रसाद आया तथा मेरे पति के बारे में पूछने लगा मेरे द्वारा उन्हें बताया गया कि मेरे पति किसी काम से बाहर गए हुए हैं थोड़ी देर में आएंगे जिस पर मैं अपने घर का काम करने लगी तो लक्ष्मण प्रसाद मेरी नाबालिग पुत्री को अपने साथ छत में ले गया और कुछ देर बाद जब मे अपनी पुत्री को देखने छत पर गई तो लक्मण प्रसाद मेरी लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था, मुझे देख कर भाग गया। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना रायपुर मे धारा 376भादवी व 5/6 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकारण कि गंभीरता को देखते हुये अभियुक्त कि गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12.05.2023 को अभियुक्त लक्ष्मण प्रसाद पुत्र अजीत राम निवासी इंद्रलोक संजय कॉलोनी डालनवाला देहरादून को 12 घंटे के अंदर रायपुर से गिरफ्तार किया गया।

नाम पता अभियुक्त
*लक्ष्मण प्रसाद पुत्र अजीत राम निवासी इंद्रलोक संजय कॉलोनी डालनवाला देहरादून मूल पता ग्राम कनेरा तहसील थलीसैंण जिला पौड़ी गढ़वाल उम्र 45 वर्ष*