सपेरा बस्ती में रायपुर पुलिस की रेड, सपेरा बस्ती का सरपंच अपनी पत्नी सहित गिरफ्तार,
दोनो के कब्जे से 2,00,000/- रुपये कीमत का 07 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद
Dehradun: थानाध्यक्ष रायपुर के द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सपेरा बस्ती में नशे के व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर उनका सत्यापन करने एवं उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु चार टीमें गठित की गई तथा 07 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ पति पत्नी को गिरफ्तार किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा आज प्रातः कार्यवाही करते हुए सपेरा बस्ती में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान सपेरा बस्ती के सरपंच विजय नाथ पुत्र जगदीश नाथ व उसकी पत्नी विनीता नाथ निवासी सपेरा बस्ती निकट शांति विहार पुलिया रायपुर रोड को 07 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया, बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 2,00000/- ₹ कीमत आंकी गई है । दोनों दंपतियों के विरुद्ध थाना रायपुर पर धारा- 8/20 एनडीपीएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
रायपुर पुलिस द्वारा दिनांक 13/05/23 को 50 ग्राम अफीम के साथ अभियुक्त विनोद सिंह भंडारी को गिरफ्तार किया गया था, जिससे पूछताछ से सपेरा बस्ती में नशे के व्यापार संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई थी, जिससे आज की कार्यवाही में पुलिस को काफी सहायता प्राप्त हुई।
पूछताछ में विजय नाथ द्वारा बताया गया कि वह पिकअप चलाता है तथा उसके 4 बच्चे हैं। वह अपनी पत्नी पत्नी विनीता नाथ के साथ मिलकर नशे का व्यापार कर रहा है, जिसके लिए वह पहाड़ी जनपदों व बरेली, मुरादाबाद आदि स्थानों से गांजा व अन्य नशे का सामान मंगवाते है तथा छोटी छोटी मात्रा में बेचते है, जिससे उनकी काफी अच्छी कमाई हो जाती है। सरपंच होने के नाते उन पर कोई शक नहीं करता इसलिए आज तक वे दोनों पकड़े नहीं गये। दोनों अभियुक्तगणों से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की गई है।
*नाम-पता अभियुक्त*

1- विजय नाथ पुत्र जगदीश नाथ उम्र 45 वर्ष (सरपंच सपेरा बस्ती)
2- विनीता नाथ पत्नी विजय नाथ उम्र 40 वर्ष, निवासी गण सपेरा बस्ती निकट शांति विहार पुलिया, रायपुर रोड, देहरादून।