वन दरोगा के घर के बाहर महिला ने लगाई फांसी – Bhilangana Express

वन दरोगा के घर के बाहर महिला ने लगाई फांसी

पिकअप की रेलिंग पर चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या

देहरादून: आज वन भिभाग रेंज कार्यालय आशा रोड़ी से सूचना प्राप्त हुई की रेंज कार्यालय के कर्मचारी आवास के पास में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
इस सूचना पर थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तो पाया रेंज कार्यालय के सरकारी आवास वन दरोगा श्रीमती रोशन पत्नी अबरार के सरकारी आवास के बाहर निष्प्रयोज्य वाहन पिकअप की रेलिंग पर श्रीमती शबनम पत्नी राशिद द्वारा चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है मृतका का शव पिकअप वाहन कि रेलिंग पर ही लटका है।
मौके पर स्थानीय लोगों एवं मृतिका के परिजनों से जानकारी की गई तो पता चला मृतिका अपनी ननद रोशन के साथ में पति व बच्चों सहित सरकारी आवास पर निवास करती थी जिसे टीवी की बीमारी थी जो दून अस्पताल मैं भर्ती थी जो कुछ समय पूर्व ही अस्पताल से घर वापस आई थी जो कुछ समय से तनाव में थी। मृतका के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है जांच जारी है।