10 जून को आईएमए की परेड, सुरक्षा प्रबंधों को लेकर सतर्कता – Bhilangana Express

10 जून को आईएमए की परेड, सुरक्षा प्रबंधों को लेकर सतर्कता

Dehradun: 10-06-23 को आयोजित होने वाली पासिंग ऑउट परेड़ को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु किये जा रहे सुरक्षा इंतज़ामों एवं यातायात व्यवस्था का स्वयं निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसएसपी द्वारा सर्वप्रथम IMA के सम्बंधित अधिकारीगणों के साथ विस्तृत चर्चा की गई, तदोपरांत संबंधित अधिनस्थों को व्यापक रूप से चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाए जाने हेतु निर्देश दिए गए।
इसके पश्चात ssp द्वारा सभी संबंधित चेकिंग पाइंटों पर स्वयं जाकर चलाये जा रहे अभियान का भी निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बख़्शी नहीं जाएगी साथ ही इस बात का भी पूरी तरह खयाल रखा जाए कि आम जनमानस को भी किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े।
इस दौरान CO CITY, CO DALANWALA , SHO प्रेमनगर व SHO कैंट तथा अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।