Dehradun: थाना बसंतविहार पर रईस पुत्र श्री मोहम्मद असलम निवासी गांधीग्राम देहरादून द्वारा तहरीर दी की 5 जुलाई 23 को समय 8:30 बजे रात्रि अपने भाई जावेद के साथ घर लौटते वक्त कांवली रोड पुल के पास बंटी, सूरज, रोहित, शक्ति, छोटा कांचा, मच्छीवाला, वंश एवं राहुल नामक लड़कों द्वारा हमें रोक कर हम पर तथा धर्म पर अभद्र टिप्पणियां करने लगे हमारे द्वारा मना करने पर यह लोग जय श्रीराम के नारे लगाते हुए धारदार हथियार से जान जान से मारने की नियत से हम पर हमला कर दिया जिससे हम दोनों भाइयों को काफी गंभीर चोटे आई दी गई।
प्राप्त तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया विवेचना प्रचलित है, शीघ्र ही अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी की जाएगी।