तीन घरों में घुसा पानी, १७ लोगों का किया पुलिस ने रेस्क्यू – Bhilangana Express

तीन घरों में घुसा पानी, १७ लोगों का किया पुलिस ने रेस्क्यू

भारी बरसात में पटेलनगर पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन, जलमग्न हो चुके घरों से 03 परिवार के सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर निकाल कर बचाई गई 17 लोगों की जान

Dehradun: एसएसपी देहरादून द्वारा वर्तमान समय में जनपद देहरादून मे हो रही भारी बरसात से आम जन मानस एवं नदी नालों के किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने एवं रेस्क्यू अभियान चलाकर राहत बचाव कार्य हेतु आदेश/ निर्देश जारी किये गये है। जिसके अनुपालन में कोतवाली पटेलनगर पुलिस को आज सूचना प्राप्त हुई कि चौकी नयागांव थाना पटेल नगर क्षेत्र अंतर्गत भुडपुर गांव में मकान में पानी भर गया है जहां तीन परिवार फंसे हुए हैं।

इस सूचना पर तत्काल देर किए बिना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूसन नेगी द्वारा चौकी प्रभारी नयागांव से फोन पर सम्पर्क किया गया और तत्काल मय फोर्स के मौके पर रवाना होने हेतु निर्देशित किया गया, और स्वयं भी पुलिस बल सहित आपदा प्रबंधन की राहत एवं बचाव सामग्री सहित मौके के लिए रवाना हुए।
मौके पर पहुँचकर चारों तरफ अत्यधिक जलस्तर बढ़ने से 3 अलग अलग मकानों में 3 परिवार बुरी तरह से फंस गए थे। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मियों द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए भारी बरसात एवं तेज बहाव के बीच रस्सों के सहारे जलमग्न में डूबे मकानों में से तीनों परिवारों के बूढ़े बच्चे और महिलाओं सहित 17 लोगों को को भारी मशक्कत के बीच सुरक्षित स्थानों पर निकाला गया।
पटेल नगर पुलिस द्वारा समय पर की गई त्वरित कार्रवाई के कारण सभी लोगों को सकुशल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।