एडीजी रैंक के तीन आईपीएस अधिकारियों के दायित्वों में हु़वा बदलाव – Bhilangana Express

एडीजी रैंक के तीन आईपीएस अधिकारियों के दायित्वों में हु़वा बदलाव

देहरादून: राज्य के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों में शुमार एडीजी रैंक के दायित्वों में बदलाव किया कर दिया गया है।
नए आदेशों के अनुसार एडीजी अभिनव कुमार को उनके वर्तमान दायित्व प्रशासन से मुक्त करते हुवे पुलिस मुख्यालय एडीजी अभिसूचना व सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है।
एडीजी अमित सिन्हा को एडीजी प्रशासन बनाया गया है। अमित सिन्हा से सतर्कता व दूरसंचार वापस ले लिया गया है।
वी मुरुगेशन से एडीजी कानून व्यबस्था वापस लेते हुए उन्हें निदेशक सतर्कता बनाया गया है। एपी अंशुमन अब राज्य के नए एडीजी कानून व्यबस्था होंगे।