देखें वीडियो: सांप भगाने की “कलाकारी” से चली गई बेजुबान की जान – Bhilangana Express

देखें वीडियो: सांप भगाने की “कलाकारी” से चली गई बेजुबान की जान

कॉन्वेंट स्कूल के आगे एक्टिवा में घुसे सांप को भगाने के लिए डाला फिनायल
एक्टिवा से निकलकर सांप दुकान में घुसा, तोड़ा दम
रेस्क्यू टीम के आने से पूर्व फिनायल डालने वाला हुआ चंपत

देहरादून: कॉन्वेंट ऑफ़ जीसस एंड मैरी के आगे बच्चों को लेने आए एक अभिभावक की एक्टिवा में सांप घुस आया जिसे लेकर वहां मौके पर अफरा तफरी मच गई। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने वन विभाग की कार्ट टीम को फोन कर मौके पर आने के लिए कहा। किस पर्व एक्टिवा में घुसे सांप को निकालने की कोशिश के दौरान किसी ने एक्टिवा में फाइनल डाल दिया जिससे सांप बुलाता हुआ पास ही की एक दुकान में जाकर घुसा।
कुछ देर बाद वन विभाग की कार्ट टीम के दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दुकान का शटर खोलकर सांप को निकाला लेकिन तब तक फिनायल डालने के कारण सांप दम तोड़ चुका था। रेस्क्यू टीम के कर्मचारियों ने सांप पर फाइनल डालने पर नाराजगी जताई और कहां की टीम के आने तक प्रतीक्षा करनी चाहिए थी। वही जब मौके पर फाइनल डालने वाले की जानकारी जुटाई गई तो उसका कुछ पता नहीं लगा, जो मौके की नजाकत को भागते हुए वहां से चंपक हो चुका था।

बताया जा रहा है कि यह सांप पहले एक कर में था जो कर से निकलकर बगल की एक्टिवा में घुस गया। रेस्क्यू टीम कर्मचारियों के अनुसार सांप अभी छोटा था और उसे आसानी से पकड़ा जा सकता था लेकिन मूर्खता भरे इस कदम से इस बेजुबान की जान चली गई।