कप्तान साब! यहां भी कीजिए कारवाई, अतिक्रमण से हाल बेहाल – Bhilangana Express

कप्तान साब! यहां भी कीजिए कारवाई, अतिक्रमण से हाल बेहाल

देहरादून: थाना नेहरू कॉलोनी के क्षेत्र अजबपुर में एकाएक ठेलियों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ गई है कि स्थानीय लोग भी हैरान है। इनकी बढ़ती संख्या क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को भी प्रभावित करने लगी है और अक्सर माता मंदिर मार्ग पर जामकी स्थिति बनी रहती है। अब यह समस्या विकराल होने लगी है।

हालात अब ऐसे बन गए हैं कि माता मंदिर रोड अजबपुर खुर्द रेलवे फाटक से, सरस्वती विहार चौक और हरिद्वार बाईपास तक शाम के 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है जिसमें गाड़ी तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सरस्वती विहार विकास समिति के सचिव गजेंद्र भंडारी ने कहा कि इस संबंध में कई बार समिति के पदाधिकारी थाना नेहरू कॉलोनी और बाईपास चौकी में समिति द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत भी कराया गया, जिस पर पिछले दो माह पूर्व स्थानीय पुलिस, नगर निगम प्रशासन और क्षेत्र के लोगों के सहयोग से ठैलियां को मुख्य मार्ग से हटाया गया ताकि जाम की स्थिति ना रहे।

समिति द्वारा बार-बार पुलिस प्रशासन से शाम के समय दो पुलिसकर्मियों की सुचारु व्यवस्था के लिए भी बोला जा रहा है ताकि घंटों जाम की स्थिति से बचा जा सके।

श्री भंडारी ने कहा कि अगर कॉलोनी के मुख्य रोड में ट्रैफिक की सुचारू व्यवस्था पुलिस विभाग द्वारा नहीं की गई तो फिर उच्च अधिकारियों से वार्ता की जाएगी.