
03 वर्षीय बालक को दुकान से चीज दिलाने के बहाने ले जाकर अश्लील हरकत कर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून: समझ से परे है कि आखिर समाज किस दिशा में जा रहा है। पूरे देश में जहां बलात्कार एवं यौन विकृति जैसे मामलों को लेकर हंगामा मचा हुआ है, वहीं खुद देहरादून में भी एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आ चुका है, ऐसे महौल में दून घाटों में एक और घटना ने सनसनी पैदा कर दी है। इस बार 3 साल के एक मासूम बच्चे को दुराचार का शिकार बनाने की कोशिश की गई।
इस संबंध में कल निवासी सहसपुर के द्वारा थाना सहसपुर पर लिखित सूचना दी गयी कि हरेन्द्र पुत्र रामस्वरुप निवासी केदारावाला के द्वारा वादी के 03 वर्षीय पुत्र को वादी के घर से दुकान से चीज दिलाने के बहाने अपने घर मे ले जाकर बालक के साथ अश्लील हरकते करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल टीम का गठन करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गये, गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 19.08.2024 को अभियुक्त हरेन्द्र उपरोक्त को उसके घर केदारावाला से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
अभियुक्त पूर्व में भी पोस्को अधिनियम के तहत जेल जा चुका है।

*नाम पता अभियुक्त*
1- हरेन्द्र पुत्र रामस्वरुप निवासी केदारावाला थाना सहसपुर देहरादून उम्र 35 वर्ष ।
*अपराधिक इतिहास*
1- मु0अ0 स0 319/19 धारा 363 354 भारतीय दंड संहिता 7/8 पोस्को अधिनियम थाना सहसपुर देहरादून