बिहार से फरार कुख्यात हत्यारे ने धर्म नगरी को बनाया शरण स्थली – Bhilangana Express

बिहार से फरार कुख्यात हत्यारे ने धर्म नगरी को बनाया शरण स्थली

11 कत्ल, 02 लाख रूपये का इनाम, उत्तराखण्ड एसटीएफ एवं बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार

27 मुकदमों में हत्या, लूट, रंगदारी, बलवा आदि के अपराधों में वांछित कुख्यात अपराधी

02 साल से बिहार पुलिस की कराई दौड़, उत्तराखंड में बनाया ठिकाना

DEHRADUN: बिहार राज्य की एसटीएफ द्वारा साझा की गई सूचना पर कई संगीन मामलों में वांछित 2 लाख के इनामी अपराधी रंजीत चौधरी पुत्र स्वर्गीय रामाधार चौधरी निवासी बेलापुर थाना उदवंत नगर जिला बिहार को थाना लक्ष्मण झूला, जनपद पौड़ी क्षेत्र से देर रात में उत्तराखंड एसटीएफ और थाना लक्षमझुला जनपद पौड़ी पुलिस के साथ एक संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है।

यह अपराधी लक्ष्मण झूला क्षेत्र में एक होटल में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ठहरा हुआ था। इस अपराधी के विरुद्ध बिहार एवं झारखंड राज्य में करीब 27 मुकदमे पंजीकृत हैं, जिसमें से 11 रंजिशन हत्या, सुपारी लेकर हत्या और शेष 16 मुकदमें लूट,रंगदारी, फिरौती, हत्या का प्रयास और बलवा के पंजीकृत हुये हैं।

पुलिस के अनुसार इस कुख्यात अपराधी ने विगत 2 वर्ष पहले ही थाना रनिया पटना बिहार क्षेत्र में थाने के बाहर ही एक खनन व्यवसायी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमे ये अपराधी वांछित चल रहा था जिसकी गिरप्तारी पर बिहार पुलिस द्वारा 02 लाख रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। इसकी गिरप्तार हेतु बिहार पुलिस द्वारा साथ एक विषेष कार्यबल दस्ता राज्य स्तर पर बनाया गया है।

*गिरप्तार अभियुक्त का नाम*
अपराधी रंजीत चौधरी पुत्र स्वर्गीय रामाधार चौधरी निवासी बेलापुर थाना उदवंत नगर जिला बिहार को थाना लक्ष्मण झूला, जनपद पौड़ी।

*पूछताछ अभियुक्त-*

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह 12 वीं पास है। उसके गांव में उनके परिवार की रंजिश हो गयी थी, जिसके कारण से उसके भाई और पिता की हत्या हो गयी थी जिस पर उसके द्वारा अपने पिता और भाई की हत्या में शामिल लोंगों की पहले हत्या की गयी और फिर अन्य लोगों की हत्या पैसंे लेकर करने लगा।

उसके पश्चात अपने जनपद भोजपुर और पड़ोसी राज्य झारखण्ड में भी खनन के काम करने लगा। खनन के व्यवसाय में कई लोंगो की हत्या की गयी और कई पर हत्या करने का प्रयास किया गया। इसके अलावा रंगदारी और फिरौती के लिये अपहरण भी करता था।