सरोवर नगरी में फिल्मी अंदाज में अपहरण, QUICK ACTION से बंधक रिहा, आठ गिरफ्तार – Bhilangana Express

सरोवर नगरी में फिल्मी अंदाज में अपहरण, QUICK ACTION से बंधक रिहा, आठ गिरफ्तार

डायल 112 की सूचना पर नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्यवाही से अपहरण की घटना का मात्र कुछ घंटों में खुलासा, 08 व्यक्ति हिरासत में, घटना में संलिप्त XUV कब्जे में

*एसएसपी नैनीताल ने की पुलिस टीम के Quick & Smart Response) सराहना*

Nainital : कल कालर दीपक पुत्र माहवीर सिंह निवासी दादरी (हरियाणा), हाल निवासी आस्थान अपार्टमेंट रामनगर द्वारा डायल–112 पर सूचना दी गई कि कुछ अज्ञात व्यक्ति देवी दयाल बिल्डिंग के पास से उनके भाई राधा मोहन को जबरन वाहन में डालकर ले गए हैं।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने बैरियर चेकिंग व नाकाबंदी के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में sp भी मौके पर पहुंचे तथा सभी चेकपोस्टों पर त्वरित क्विक रिस्पांस करते हुए नाकाबंदी कराई।
कुछ ही समय में संबंधित वाहन XUV HR26FH9594 को हल्दुआ चेक पोस्ट पर रोक लिया गया तथा *वाहन से अपहृत राधा मोहन को सकुशल बरामद* किया गया।
साथ ही वाहन में मौजूद सभी 08 व्यक्तियों को मौके पर ही हिरासत मैं लेकर विधिक कार्यवाही की गई। वाहन सीज किया गया।

✅ *हिरासत में किये व्यक्ति*

1. महित पुत्र जोगेन्द्र निवासी गतवार भान कोसाम, भिवानी हरियाणा
2. प्रियांशु पुत्र जोगेन्द्र निवासी विधयानगर कॉलोनी, थाना भिवानी हरियाणा
3. निखिल पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी उपरोक्त
4. साहिल पुत्र अनिल निवासी कैथल थाना कैथल, हरियाणा
5. अनिल कुमार पुत्र बलवन्त सिंह निवासी भूषाण बवल, जिला भिवानी हरियाणा
6. सोमवीर पुत्र मेघराज निवासी खावा थाना बहल, हरियाणा
7. रोबिन पुत्र संदीप निवासी मलपोप थाना बोंदमला, जिला चरखी दादरी हरियाणा
8. गौरव पुत्र राकेश कुमार निवासी बाड़की थाना/जिला महेन्द्रनगर हरियाणा

वहीं एसएसपी मंजुनाथ टी०सी० ने पूरी टीम को त्वरित कार्यवाही हेतु प्रशंसा करते हुए कहा कि
“जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। हर आपात सूचना पर समय से प्रतिक्रिया देकर अपराधियों को कानून के कठघरे तक पहुँचाना नैनीताल पुलिस की प्राथमिकता है।