52 लाख रुपये मूल्य की स्मैक बरामद, नशा तस्कर गिरफ्तार

एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस*

*भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से लगभग 52 लाख रुपये मूल्य की 173.33 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद*

*अवैध स्मैक को पहाड़ी जनपदों से आने वाले ग्राहकों व स्थानीय नशा करने वाले व्यक्तियों को बेचने की फिराक में था अभियुक्त*

*DRHRADUN: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए है।

थाना विकासनगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत देहरादून रोड हरबर्टपुर – विकासनगर बस अड्डे के गेट से 01 नशा तस्कर आरिफ पुत्र लुकमान निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर जिला देहरादून उम्र 32 वर्ष को 173.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन संख्या U07AB-1985 मो0सा0 स्पेलंडर को सीज किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त स्मैक को वह खुशहालपुर निवासी मेहराज से लेकर आया था, जिसे वह पहाड से आने वाले ग्राहकों व नशा करने वाले स्थानीय लोगो को बेचने की फिराक में था।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

01- आरिफ पुत्र लुकमान निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, जिला देहरादून, उम्र – 32 वर्ष

*नाम पता वाँछित अभियुक्त*

01- मेहराज निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर, देहरादून

*बरामदगी :-*

1- 173.33 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित कीमत 52 लाख रुपये)*
2- UK 07AB-1985 मो0सा0 स्पेलंडर