पुलिस ACTION MODE में, फिर भी नशा तस्करों के हौसले बुलंद – Bhilangana Express

पुलिस ACTION MODE में, फिर भी नशा तस्करों के हौसले बुलंद

*अवैध मादक पदार्थ के साथ एक महिला अभियुक्ता को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्ता के कब्जे से लगभग 01 लाख रू0 से अधिक मूल्य का 02 किलो 50 ग्राम गांजा हुआ बरामद*

*DEHRADUN 0: “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन के क्रम में सहसपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सहसपुर सभावाला मार्ग चोरखाले के पास से एक अभियुक्ता को 02 किलो 50 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना सहसपुर पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:-*

ससो उर्फ रसो पत्नी दीवान नाथ निवासी सपेरा बस्ती चोरखाला सहसपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 40 वर्ष

*बरामदगी :-*

02 किलो 50 ग्राम गांजा
*( अनुमानित मूल्य लगभग 01 लाख रूपये)*