
*रानीपोखरी क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*पैसों के लेने देन को लेकर हुए विवाद में अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम*
*घटना के बाद शव को कमरे में बंद कर हो गया था फरार*
दिनांक- 26/02/2026 को थाना रानीपोखरी में सूचना प्राप्त हुई की नीम करौली मन्दिर धारकोट के पास निर्माणाधीन मकान के अन्दर एक व्यक्ति चित अवस्था में पड़ा है। सूचना पर थाना रानीपोखरी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर चित अवस्था में पडे व्यक्ति को 108 के माध्यम से जौली ग्रान्ट हास्पिटल भिजवाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।
मृतक की शिनाख्त करने पर उक्त व्यक्ति का नाम बबलू होना ज्ञात हुआ, इसके अतिरिक्त मृतक के सम्बन्ध में और कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई। शव के निरीक्षण से प्रथम दृष्टया उक्त व्यक्ति की हत्या कर शव को निर्माणाधीन मकान के कमरे के अन्दर छोडना प्रतीत हो रहा था।
दिनांक 27/02/2026 को मृतक के भाई प्रमोद द्वारा उसकी पहचान बबलू पुत्र रिक्खी राम निवासी ग्राम जरही मोतीपुर बहराईच उत्तर प्रदेश के रुप में की गयी। मृतक के शव की शिनाख्त होने पर पुलिस द्वारा उसके पंचायतनामे की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया। घटना के सम्बन्ध में मृतक के भाई प्रमोद कुमार पुत्र रिक्खी राम निवासी ग्राम जरही मोतीपुर बहराईच उत्तर प्रदेश ने अपने भाई बबलू के साथ मजदूरी का कार्य करने वाले पप्पू साहनी पुत्र रामशरण निवासी वार्ड न0 7 बांक बैंक बेगूसराय शहर बिहार के द्वारा उसके भाई की हत्या करने के संबंध में थाना रानीपोखरी पर एक लिखित तहरीर दी गयी, जिसके आधार पर थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सं0 19/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गठित टीमों द्वारा घटना में नामजद अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उसका घटना के बाद से ही फरार होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा घटना में फरार अभियुक्त पप्पू साहनी पुत्र रामशरण निवासी वार्ड न0- 07 बांक बैंक, बेगूसराय शहर, बिहार को भूईया मन्दिर थानों रोड से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो और बबलू धारकोट क्षेत्र में एक निर्माणाधीन घर पर मजदूरी का काम कर फाहे थे, जहाँ बबलू मिस्त्री का काम करता था। दिनांक – 22/02/2026 की रात्रि को पैसों के लेन देन को लेेकर उनके मध्य विवाद हो गया था, जिसमें अभियुक्त द्वारा बबलू के सिर पर हथोडे से वार कर दिया, जिससे बबलू बेहोश होकर नीचे गिर गया, जिसे अभियुक्त द्वारा उठाने का प्रयास किया गया, पर उसके शरीर में कोई हलचल न होते देख अभियुक्त घबरा गया तथा अगले दिन सुबह मृतक बबलू के उपर कम्बल डालकर कमरे में बाहर से ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद से ही अभियुक्त पुलिस से बचने के लिये लगातार इधर उधर छिपता फिर रहा था।