
*एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) एसटीएफ. उत्तराखण्ड का कड़ा प्रहार ।*
एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) टीम ने थाना बसंत बिहार जनपद देहरादून पुलिस टीम के संयुक्त अभियान के साथ 144 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ 01 नशा तस्कार को किया गिरफ्तार ।।*
बरामदा अवैध ड्रग्स की अन्तराष्ट्रीय कीमत करीब 42 लाख रूपये*
एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम द्वारा थाना बसंत बिहार जनपद देहरादून पुलिस टीम के साथ संयुक्त अभियान में थाना बसंत बिहार जनपद देहरादून क्षेत्र से एक अभियुक्त गुफरान पुत्र स्वर्गीय फुरकान निवासी- आजाद कॉलोनी थाना पटेल नगर जनपद देहरादून, मूल निवासी- ग्राम कोट खादर थाना रायपुर सादत बिजनौर उत्तरप्रदेश को तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आया कि वह उक्त हेरोइन को तरुण पाल उर्फ़ चीनू पता थाना पटेल नगर देहरादून से लेकर आया था जिसे उसके द्वारा फुटकर में जरूरतमंदो को बेचा जाना था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना बंसत विहार, जनपद देहरादून में NDPS एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियुक्त द्वारा बताये गये अन्य व्यक्ति की जांच की जा रही।
*बरामदगी का विवरण-*
144 ग्राम अवैध हीरोइन