तस्करों से 06 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 20.89 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद – Bhilangana Express

तस्करों से 06 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 20.89 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद

*अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 01 महिला अभियुक्ता सहित 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के कब्जे से 06 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 20.89 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुके हैं जेल*

नशा तस्करों के खिलाफ करते हुवे लगभग छः लाख रुपये की स्मैक बरामद की गई है।

दिनांक: 22-03-26 की रात्रि में विकासनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कसाई मौहल्ला कुंजा ग्रान्ट क्षेत्र से 01 अभियुक्ता रुखसाना पत्नी स्व0 मो0 सलीम को लगभग साढे 04 लाख रू0 मूल्य की 14.58 ग्राम अवैध स्मैक तथा स्मैक बेचकर कमाये गये 5150 रू0 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना विकासनगर में अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्ता द्वारा बताया गया वो मजदूरी का कार्य करती है तथा इससे होने वाली आमदनी से उसका घर खर्च बडी मुशकिल से चलता है। जिस कारण कम समय में अधिक पैसा कमाने के लालच में उसके द्वारा उक्त स्मैक को स्थानीय नशेडियों से थोडी-थोडी मात्रा में कम दामों में खरीदा था, जिसे वो अन्य नशेडियों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थी। अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में कोतवाली विकासनगर से जेल जा चुकी है।

वहीं सहसपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान होरावाला रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास से एक अभियुक्त राकिब को लगभग 02 लाख रू0 मूल्य की 06.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0सं0- 57/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

राकिब पुत्र उमरद्दीन निवासी रेडापुर ढाकी सहसपुर, देहरादून, उम्र 32 वर्ष।

*बरामदगी:-*

6.31 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित मूल्य लगभग 02 लाख रू0)