पुलिस विभाग में शोक, पौड़ी निवासी अपर उपनिरीक्षक का निधन – Bhilangana Express

पुलिस विभाग में शोक, पौड़ी निवासी अपर उपनिरीक्षक का निधन

आज दिनांक: 27/03/2026 को थाना राजपुर में नियुक्त अ0उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह जी का आकस्मिक निधन हो गया। भूपेन्द्र सिंह जी अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका उपचार वेलमेड अस्पताल, देहरादून में चल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा दिवंगत भूपेन्द्र सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की।

दिवंगत श्री भूपेन्द्र सिंह जी मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे, उनके परिवार में उनकी पत्नी तथा 02 बच्चे (01 पुत्री व 01 पुत्र) हैं, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ देहरादून में निवास कर रहे थे तथा दिनांक 25.03.2026 से उपचार हेतु वेलमेड अस्पताल में भर्ती थे, जिनकी उपचार के दौरान आज आकस्मिक मृत्यु हो गई है।

दिवंगत श्री भूपेन्द्र सिंह जी अपने सौम्य/शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले तथा अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील तथा पूर्ण रूप से समर्पित थे, वे वर्ष 1985 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे तथा उन्होंने वर्ष 2023 में अपर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नती प्राप्त की थी।