पति की मृत्यु के पश्चात पत्नी ने लगाए संपत्ति पर जबरन घुसपैठ कर कब्जा करने के आरोप – Bhilangana Express

पति की मृत्यु के पश्चात पत्नी ने लगाए संपत्ति पर जबरन घुसपैठ कर कब्जा करने के आरोप

पति की मृत्यु के बाद शुरू हुआ संपत्ति पर विवाद, दो बार घुसपैठ के आरोप

कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने निकाला बाहर, महिला ने जताया परिवार को जान का खतरा

संपत्ति पर अदालत से पारित हो चुकना स्थगन आदेश

राजधानी देहरादून के एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर जबरन प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले में घर में घुसे दबंगों को 112 पर सूचना देने के बाद थाना राजपुर पुलिस ने बाहर खदेड़ा लेकिन घर के लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है और इससे पहले भी मकान और संपत्ति पर जबरन कब्जा करने की नीयत से यह लोग घर में घुस चुके हैं।
बता दें कि पूरा मामला प्रॉपर्टी डीलर कुलदीप भंडारी के जीवित रहते हुए एक पक्ष के साथ किए गए लेनदेन एवं अनुबंध से जुड़ा हुआ है, और पूरा प्रकरण वर्तमान में अदालत में है।
श्रीमती कैलाशी भण्डारी पत्नी स्व0 कुलदीप सिंह भण्डारी निवासी कालागांव,रामान सिंह, सहस्च्धारा रोड देहरादन ने बताया कि इस प्रकरण में पहले ही न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा स्थगन आदेश जारी किया जा चुका है और उसके बावजूद भी कुछ लोग उनकी संपत्ति पर डरा धमका एवं दल बल के साथ कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने प्रकरण के संदर्भ में अपना पक्ष रखते हुए बताया कि कालागांव पो०ओ0 गजराडामानसिंह, हर्षिल लेन इन्कलेव, लिंन न०निकट चाणक्य कालेज, सहस्त्रधारा रोड देहरादन में पिछले कई वर्षों से निवास कर रहे हैं सम्पत्ति के स्थापित अध्यासन में है जिसका बिजली आदि का कनेक्शन भी उनके पति के नाम से है।

श्रीमती कैलाशी ने बताया कि प्रार्थिनी के पति के देहान्त के उपरान्त से ही विभिन्न व्यक्तियों द्वारा निरन्तर सम्पत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। गत बुधवार को भी कुछ लोग जबरन उनकी संपत्ति में घुस आए और गेट खोलकर घर के गार्डन में बजरी व सीमेंट डाल दिया, और उन्हें डरा धमका कर संपत्ति से जाने को कहने लगे। इस पर घर के लोगों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई जिस पर पूर्व  थाना प्रभारी राजपूर प्रदीप रावत फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और अदालत का आदेश देखने के बाद शांति व्यस्था बहाल करते हुवे लोगों को मौके से बाहर किया।

श्रीमती कैलाशी भंडारी ने बताया कि इससे पहले भी 09.2025 यह लोग प्रार्थिनी की सम्पत्ति पर जबरन घुस कर इनकी पुत्री से मारपीट के चुके हैं, जिसकी शिकायत थाना राजपुर में दर्द कराई गई थी।

उन्होंने सवाल उठाए कि चूंकि इस प्रकरण में पहले ही अदालत द्वारा स्टे आर्डर पारित किया गया है लेकिन इसके बावजूद संपत्ति पर घुसकर कब्जा करना दर्शाता है कि इनके हौसले किस प्रकार से बुलंद हो चुके हैं? श्रीमती कैलाशी देवी के अनुसार, उन्हें खतरा है कि घर में अधिकांश महिलाएं ही है और जिस प्रकार की दबंगता और बेखौफ होकर उनकी संपत्ति पर कब्जा करने के लिए घुसपैठ की जा रही हैं उससे उनकी सुरक्षा को भी खतरा बना हुआ है।

उधर आज राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि प्रकरण में शांति व्यस्था एवं न्यायालय के आदेशों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।