
ई रिक्शा अचानक मुड़ने के कारण सड़क पर गया था पलट, जिसमें सवार 04 व्यक्ति हो गए थे घायल
ड्यूटी पर तैनात दून पुलिस के जवानों ने घायलों को 108 के माध्यम से उपचार हेतु भिजवाया अस्पताल

बुधवार शाम कमला प्लेस, पटेलनगर के पास एक ई-रिक्शा अचानक पलट गया, जिसमें सवार 04 व्यक्ति घायल हो गए। मौके पर उपस्थित सीपीयू/ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों द्वारा तत्काल घायलों को रेस्क्यू कर सड़क किनारे करते हुए मार्ग को क्लियर कर उक्त मार्ग से निकलने वाली VVIP फ्लीट को बिना किसी बाधा के सुरक्षित पास कराया गया तथा तत्काल घायलों को 108 के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।
रिक्शा में सवार चार लोग घायल हो गए जिन्हें पुलिस कर्मियों द्वारा 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
चौराहे पर रिक्शा तेजी से मोड़ने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया, और सीपीयू कर्मियों के आगे ही पलट गया।