
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ की सटीक रणनीति से 02 वन्य जीव तस्कर 01 हाथी दांत के साथ आये एसटीएफ की गिरफ्त में
उत्तराखंड एसटीएफ की टीम ने शातिर 02 वन्य जीव तस्करों को बराकोली रेंज, कल्याणपुर, सितारगंज क्षेत्र से किया गया गिरप्तार
*बरामद हाथी दांत का बजन लगभग 07 किलो 820 ग्राम, जिसका अन्तराष्ट्रीय मूल्य करीब 1.5 करोड़* ।
उत्तराखंड एसटीएफ की कुमाऊ यूनिट द्वरा बीती देर रात्रि जनपद उधामसिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र से 02 वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद हाथी दांत (जिनकी लम्बाई 03 फिट, 03 इंच लगभग, गोलाई 13 इंच, वजन 07 किलो 820 ग्राम लगभग) बरामद कर संलिप्त 02 वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
उक्त मामले में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ को मैनुवली सूचना मिली थी कि सितारगंज क्षेत्र में वन्य जीव जन्तुओं के अंगो तथा हाथी दांत की अवैध तस्करी हो रही है, जिसे उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा अपने स्थानीय सूत्रों से मैनुअली डेवलप किया गया जिस पर कल रात्रि मे बराकोली वन रेंज, कल्याणपुर, सितारगंज मे कुमाऊ STF और वन विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग पर 02 व्यक्तियो को गिरप्तार किया गया है और उसके कब्जे से 01 हाथी दांत बरामद हुआ।* हाथी दांत एवं हाथी के अंगों को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है
इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है, पकड़े गये तस्कर के विरुद्ध बराकोली रेंज में वन्यजीव अधि0 (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा बताया गया कि अभियुक्तओ से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ द्वारा इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है और यदि इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता मिलती है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1. मृत्युंजय हलदार पुत्र सुकुमार हलदार निवासी गुरुग्राम, शक्तिफार्म थाना सितारगंज उम्र 32 वर्ष
2. माणिक मंडल पुत्र स्वर्गीय निर्मल मंडल निवासी गुरुग्राम, शक्तिफार्म थाना सितारगंज उम्र 35 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-’*
*01 हाथी दांत ( लम्बाई 03 फिट 03 इंच, गोलाई 13 इंच, वजन 07 किलो 820 ग्राम) ।*
*2. मोटरसाइकिल बजाज प्लेटीना UK 06 AP 0178*