
*नाबालिग को दी जो गाड़ी, तो जेब पर पड़ेगी मार बड़ी भारी
*नाबालिक द्वारा वाहन चलाने पर पुलिस द्वारा संबंधित वाहन को सीज कर किया 40 हज़ार रुपये का जुर्माना
यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान लाइब्रेरी चौक पर रॉयल इनफील्ड बुलेट संख्या यूपी11 BZ 9156 चौक से बहुत ज्यादा आवाज करते हुए और पटाखे फोड़ते हुए जा रही थी, को रोक कर चैक किया गया तो उक्त वाहन को सहारनपुर से आये एक 16 साल के युवक द्वारा चलाना ज्ञात हुआ।
नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर वाहन का चालान सुसंगत धाराओं में करते हुए कुल 40000/- ₹ का जुर्माना लगा कर वाहन को सीज किया गया तथा उक्त नाबालिग युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान वाहनों पर काली फिल्म लगाकर चलने वाले वाहन चालकों का भी चालान कर फिल्म उतारी गई व सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए वाहनों के चालान किए गए।