
*केन्द्र में मृत अवस्था में मिला था आशीष नामक युवक, शरीर में दिखे थे गंभीर चोट के निशान*
गाली-गलोज करने और धमकाने पर नाबालिग ने स्टील का टुकडे से दिया कत्ल को अंजाम*
दिनांक 13.05.2026 को कोतवाली रुड़की पर जरिये 112 सूचना प्राप्त हुयी कि अनमोल जीवन समिति नशा मुक्ति केन्द्र ढण्डेरी ख्वाजगीपुर रुडकी में एक व्यक्ति आशीष मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पडा हुआ मिला जिसके शरीर पर गम्भीर चोट के निशान दिख रहे थे व आस-पास काफी मात्रा में खून बिखरा हुआ था।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुये एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर घटना स्थल को सुरक्षित करते हुये फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाया गया। सूचना पर पर एसपी ग्रामीण व सीओ रुड़की भी घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुचें। नशा मुक्ति केन्द्र के बन्द व्यक्तियो से पूछताछ की गयी तो जांच में सामने आया कि मृतक आशीष की हत्या उसी के साथ रहने वाले एक 15 वर्षीय नाबालिक युवक द्वारा की गयी है।
पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक अक्सर नाबालिक के साथ गाली गलोज करता था व मारपीट की धमकी देता था जिस कारण मृतक हत्या की गयी
प्रकरण में आरोपी नाबालिग को नियमानुसार पुलिस संरक्षण में लेकर घटना के संबंध में कोतवाली रुडकी पर वादी नवीन गौतम निवासी बसेडी खादर कोतवाली लक्सर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दिनांक 13.05.2026 को मु0अ0सं0 202/2026 धारा 103/3(5) बनाम नाबालिक पंजीकृत किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*बरामदगी-*
1.आलाकत्ल- एक (स्टील का नुकीला टुकडा)
2- एक मफलर
3-प्रतिवादी नाबालिक के कपडे
*पुलिस टीमः-*
1- प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट
2- व0उ0नि0 धर्मेन्द्र राठी
3- उ0नि0 नवीन चौहान
4- अ0उ0नि0 नरेन्द्र सिंह राठी
5- हे0कानि0 दिनेश गुप्ता
6- हे0कानि0 नूर मलिक
7- का0 लईक अहमद
