
नैनीताल पुलिस ने नंदा-सुनंदा महोत्सव में सुरक्षा का मजबूत पहरा, सेवा से जीता श्रद्धालुओं का भरोसा*
*स्थानीय व दूर-दराज से आए व्यापारियों का बढ़ाया उत्साह, SSP सहित अन्य अधिकारियों ने भी की खरीददारी
संपन्न हुआ मेला, प्रशासन ने जताया जनता का आभार, पुलिस हुई व्यापारियों से सम्मानित
NAINITAL: ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सहायता एवं सुविधा के चलते मेले के प्रारंभ से खोया-पाया केंद्र एवं कंट्रोल रूम के अथक प्रयासों से कुल 86 लोगों को सहायता प्रदान कर उनके चेहरों पर मुस्कान लौटाई गई है।
खोया-पाया केंद्र द्वारा मेले में अपने परिवार से बिछड़े 10 बुजुर्गों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया गया, वहीं 47 बच्चों को उनके माता-पिता एवं परिजनों से मिलाया गया।
इसके अतिरिक्त मेले में 29 लोगों के खोए हुए पर्स, चाबी, मोबाइल, नगदी, बैग एवं अन्य सामान को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द किया गया। खोई हुई वस्तुओं को वापस पाकर श्रद्धालुओं के चेहरों पर आई खुशी इस बात का प्रमाण है कि नैनीताल पुलिस केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनपद पुलिस द्वारा लगातार मेले का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी गई तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का लगातार मनोबल बढ़ाया गया।
पूरे मेले के दौरान कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को अपने सामान की स्वयं सुरक्षा करने तथा छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया। श्रद्धालुओं से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

खोया-पाया केंद्र एवं कंट्रोल रूम की टीम में तैनात एएसआई किरण गोस्वामी, एएसआई जगजीवन सिंह एवं हेड कांस्टेबल नीलम, हेड कांस्टेबल निहाल द्वारा लगातार अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को जागरूक करने के साथ-साथ बिछड़े परिजनों एवं खोए सामान को उनके स्वामियों से मिलाने के लिए अथक प्रयास किए गए, जिससे लोगों को सहायता मिली।

वहीं आम जनता व श्रद्धालुओं के बीच एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने भी की खरीदारी, दूर-दराज से आए एवं स्थानीय व्यापारियों का उत्साह बढ़ाते हुवे उनसे मेले की व्यवस्थाओं एवं कमियों के संबंध में फिडबैक लिया।
कुशल प्रबंधन एवं माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल व्यवस्थाओं के लिए श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति एवं व्यापार मंडल ने नैनीताल पुलिस को सम्मानित भी किया गया।