डिलीवरी बॉय पर जानलेवा हमला करना पड़ गया महंगा, उग्रता की सज़ा तय – Bhilangana Express

डिलीवरी बॉय पर जानलेवा हमला करना पड़ गया महंगा, उग्रता की सज़ा तय

*पार्सल वापस ले जाने को लेकर हुए विवाद में अभियुक्त द्वारा डिलीवरी बॉय पर धारदार हथियार से किया था हमला

कोतवाली प्रेम नगर पर वादी नवीन कुमार द्वारा सूचना दी गई कि वह न्यू स्मिथ नगर में पार्सल डिलीवरी करने गया था, वहां पर सुमित लोधी नाम के व्यक्ति द्वारा पार्सल को गलत बताकर लेने से इनकार कर दिया और उसे वापस ले जाने को कहा। वादी द्वारा पार्सल वापस ले जाने से इनकार करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से वार कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया। दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर पर धारा: 109(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

कोतवाली प्रेम नगर पर टीम गठित कर पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। घटना के बाद से ही अभियुक्त अपने घर से फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी गयी। साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर के माध्यम से भी अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर तथा मुखबिर की सूचना पर आज दिनाँक 25-05-26 को घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सुमित लोधी को मोहनपुर चाय बागान से गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास बद्रीपुर से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया।