
देहरादून। सनराइज एकेडमी मैनेजमेंट सोसाइटी , रायपुर रोड़, देहरादून में बी.एड संकाय में गांधी जी व शास्त्री जी के जन्म अवसर पर संस्थान में प्रातः 10.30 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गांघी जी व शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर बी.एड. प्राध्यापिका श्रीमती उषा नेगी ने छात्राध्यापिकाओं के सम्मुख गांधी जी के जीवन दर्शन एवं शास्त्री जी के जीवन के प्रेरणादायी प्रसंगों पर चर्चा की। कार्यक्रम के इस अवसर पर बी.एड. संकाय की जनसंपर्क समिति द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जन भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए एक रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य जन भागीदारी के प्रति जागरूकता फैलाना व स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जनमानस को जागरूक करना है।

रैली में डा. शिवानी चौधरी, श्रीमती सविता पोखरियाल, श्रीमती उषा नेगी, डा. दीपा पुनेठा, श्रीमती मीतू नौटियाल, डा. शिखा शर्मा, डा. मिनोती श्रीवास्तव, डा. योगिता राणा, डा. अंजू गुप्ता, डा. अनुज राणा, डा. भावना राधव, श्रीमती रचना उनियाल तथा बी.एड. की सभी छात्राध्यापिकाओं ने भाग लिया।